लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। नगरपालिका क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला रैगरान में विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद एवं समाजसेवी शंकर सोनी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करते हुए कहा कि उनका संकल्प सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि “पढ़बो, गढ़बो, बढ़बो पाठशाला” अभियान का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग को आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहभागिता की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीसिंह जाट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अध्यापिका कल्पना, शिक्षिका सरोज खटनावलिया, समाजसेवी शंकर सोनी सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
