Home latest मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का जलदाय...

मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का जलदाय मंत्री ने किया उद्घाटन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। विधायक उदयलाल भडाना, गोपीचंद मीणा, लादूलाल पीतलिया, महापौर राकेश पाठक का विशिष्ट आतिथ्य रहा।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद जलदाय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संकल्प से सिद्धि तक अभियान को ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रूपलाल जाट, अभियान के जिला सहसंयोजक अविनाश जीनगर, कुलदीप शर्मा, तेजप्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, भगवती प्रसाद जोशी, प्रहलाद त्रिपाठी, मंजू चेचानी, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अजीत केसावत, कुलदीप शर्मा, शंकरलाल जाट, भगवत सिंह राठौड़, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, पूरण डीडवानिया, तेजप्रताप सिंह, रितुशेखर शर्मा, मुकेश चेचानी, मनीष जांगिड़, पीयूष सोनी, नागेन्द्र सिंह, दीपक पांडे, बबलू कुमावत, नंदलाल गुर्जर, गौतम शर्मा, शशांक बिड़ला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version