आज बुधवार को उप जिला अस्पताल में विधायक खंडेलवाल ने किया दौरा
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
(केसरीमल मेवाड़ा)
माण्डलगढ़। उप जिला चिकित्सालय माण्डलगढ़ में विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने 30 लाख की लागत से निर्मित डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। विधायक गोपाल खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से मांडलगढ़ उप जिला चिकित्सालय में दो डायलिसिस मशीनों द्वारा मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा । इन मशीनों से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इस मौके पर विधायक गोपाललाल खंडेलवाल ने बताया कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा के सतत प्रयासों से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , जिला मंत्री जमनालाल सैन,नगर महामंत्री मुकेश व्यास, व पार्षद नीलकमल पटवा,पार्षद अनीता सुराणा, हर्षित पवार, पूर्व नगर अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट , पूर्व मंडी चेयरमैन रतनलाल खटीक, राकेश ओस्तवाल , मनोज सनाढ्य,जगदीश चौहान, मोहित मेहता, डॉक्टर गोपाल यादव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पुरोहित, राकेश जैन संदीप भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
