Home latest मिठड़ी में बड़ी चोरी पर व्यापारियों का आक्रोश, बाजार बंद कर SDM...

मिठड़ी में बड़ी चोरी पर व्यापारियों का आक्रोश, बाजार बंद कर SDM को सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 

सवांददाता – मनीष पारीक | लोकेशन – नावां सिटी

नावां सिटी। उपखण्ड के ग्राम मिठड़ी में स्टील व्यापारी के गोदाम में दो बार हुई बड़ी चोरी के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर अपना आक्रोश जताया। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

व्यापारियों ने बताया कि 20 सितंबर 2025 को घनश्याम अग्रवाल के गोदाम की पिछली खिड़की तोड़कर करीब ₹5 लाख के पीतल और स्टील के बर्तन चोरी हुए थे। इसके बाद 12 अक्टूबर को दीवार तोड़कर लगभग ₹12 लाख का माल फिर से चोरी कर लिया गया। व्यापारी द्वारा की गई जांच में चोरी का माल कुचामन सिटी के एक कबाड़ी के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ी और चालक को गिरफ्तार कर ₹60 हजार का माल बरामद किया। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और शेष माल बरामद नहीं हुआ है।

व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस उन पर दबाव बना रही है कि बरामद माल थाने से ले लिया जाए, जबकि बाकी सामान और आरोपी की गिरफ्तारी लंबित है। इसी आक्रोश के चलते शुक्रवार को पूरा मिठड़ी बाजार बंद रहा।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सरपंच केला देवी, रामावतार, प्रभुसिंह, प्रधान राम, त्रिलोक चंद, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version