लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग में उर्स का आगाज, चादर शरीफ पेश
डग, झालावाड़। डग कस्बे में तीन दिवसीय उर्स का शुभारंभ धार्मिक आस्था और सौहार्द के माहौल में हुआ। नगर के मध्य पुरानी कचहरी स्थित हजरत गेब शाह बाबा का आस्ताना पर चादर शरीफ पेश कर उर्स की शुरुआत की गई।
मेहंदीपुरा से निकला चादर शरीफ का जुलूस
उर्स कमेटी के सदर शानू उर्फ मुख्तार अहमद के अनुसार मेहंदीपुरा स्थित ख्वाजा साहब का आस्ताना से अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया।
जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों—
- बुधवारिया गेट
- होली थड़ा
- गणेश चौक
- पुरानी कचहरी मार्ग
से होते हुए आस्ताने मुबारक पहुंचा, जहां चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

कव्वाली और कलाम से गूंजा माहौल
जुलूस में सरफराज अनवर साबरी ने अपने कलाम पेश किए, जिससे पूरा माहौल सूफियाना रंग में रंग गया।
पहली बार निकले जुलूस का हुआ भव्य स्वागत
नगर में पहली बार निकले इस जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
- मां शारदे सांस्कृतिक मंच
- खाटू श्याम मित्र मंडल
ने उर्स कमेटी का साफा बांधकर अभिनंदन किया, जो आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाल सिंह मय जाप्ते के तैनात रहे।
बड़ी संख्या में शामिल हुए अकीदतमंद
इस अवसर पर पूर्व सदर मुस्तकीम खान, वकील खान, शेर खान, मुकीम भाई, साजिद कानूनगो, बाबू पेंटर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
उर्स के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




















































