मेडिकल कॉलेजों ओर सीएमएचओ के अधीन प्लेसमेंट से लगे कर्मचारियों को CSR रूल्स 2022 में शामिल करने की मांग

0
68
- Advertisement -

 

राजस्थान नर्सिंग ऑफ़िसर   यूनियन लगातार माँग कर रही 
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।– राजस्थान नर्सिंग ऑफ़िसर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि यूनियन द्वारा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजो ओर सीएमएचओ के अधीन  प्लेसमेंट से लगे कर्मचारीयो को CSR रूल्स 2022 या RLSDC बोर्ड में शामिल करने की माँग की जा रही  है,कर्मचारियों की डिटेल्स भी कई बार ले ली लेकिन नहीं किया जा रहा शामिल।
सरकार ने वादा किया था कि प्लेसमेंट एजेंसी से कार्यरत कर्मचारियों को RLSDC बोर्ड या CSR रूल्स 2022 में शामिल किया जाएगा लेकिन प्रक्रिया अधूरी है, जिससे कर्मचारीयो का हो रहा है शोषण ।
बीकानेर, कोटा ,राजसमंद ,डूंगरपुर जयपुर सहित अन्य जिलो प्लेसमेंट एजेंसियों से कर्मचारी हटाये गये जिसको लेकर कई बार सरकार से कार्रवाई की माँग की लेकिन अभी तक उन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं किया गया। जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाती । एजेंसियों के ख़िलाफ़ बोलने पर कर्मचारियों को नोकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी से लगे कार्मिको के वेतन में भी कटौती की जा रही है, सरकार द्वारा जो स्वीकृत वेतन भी पूरा नहीं दिया जा रहा, जिसको लेकर  रोष व्याप्त किया, यूनियन की माँगे पूरी नहीं हुई तो विरोध किया जाएगा ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here