लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन, मानवता की दी मिसाल
बीकानेर (विजय कपूर)।
भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई की ओर से अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर परिषद की टीम ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) और कार्यक्रम संयोजक कौशलेश गोस्वामी ने बताया कि बीकानेर में मां रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा के संचालक मो. इकबाल और उनकी टीम द्वारा 4 दिसंबर 2016 से लगातार सेवा कार्य जारी है। यह सेवा मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत करती है।
“निस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानवता” — राकेश शर्मा
कार्यक्रम सह-संयोजक राकेश शर्मा और कार्यक्रम प्रभारी दिनेश माथुर ने कहा कि “मां रोटी बैंक जैसी निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है और साधुवाद की पात्र है।”
मो. इकबाल और उनकी टीम में राजू, उनकी धर्मपत्नी सुनीता राजू, नन्ही बिटिया तेजेश्वरी, तथा दिनेश पुरोहित शामिल हैं, जो पिछले लगभग पांच वर्षों से प्रतिदिन 20 रोटियां अपने साथ लाकर जरूरतमंद मरीजों को भोजन सेवा में सहयोग कर रहे हैं।
सेवा ही सच्चा उत्सव — नरेश खत्री (छाबड़ा)
बीकाणा इकाई के अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने कहा कि “किसी का जन्मदिन तभी सार्थक होता है जब उसे सेवा कार्यों में समर्पित किया जाए। जरूरतमंदों की सहायता और उन्हें मानसिक सहयोग देना मानवता का सर्वोच्च धर्म है।”
उन्होंने मां रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा से जुड़ी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर पर सेवा का अवसर मिलना सबसे बड़ा उपहार है।