- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। रेनवाल कस्बे में बिजली सिटी फीडर में मरम्मत कार्य के चलते कुछ जगहों पर बुधवार 16 अक्तूबर को बिजली कटौती की जाएगी।
रेनवाल सहायक अभियंता आशीष सैनी ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन से निकली 11 केवी बिजली लाइन रेनवाल सिटी फीडर में सब्जी मंडी क्षेत्र नई लाइन लगाने एवं सुधार कार्य के चलते बुधवार 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस कारण से सब्जी मंडी क्षेत्र, मुख्य बाजार एवं बड़े मंदिर के आस पास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
- Advertisement -

















































