लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बनेड़ा । मंसूरी समाज के नवयुवकों द्वारा मंसूरी समाज के सामाजिक उत्थान एवं पीड़ित मानवता को बचाने में अहम योगदान देते हुए मंसूरी समाज के नौजवान युवाओं ने अपनी रजिस्टर्ड संस्था मंसूरी विकास सामाजिक सेवा संस्थान) पुर के तत्वाधान में भीलवाड़ा के पुर कस्बे में नूरानी मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आआयोजन किया गया। कमेटी के सदर इकबाल मंसूरी एवं सेक्रेटरी सलीम मंसूरी ने बताया कि संस्था ज्यादा से ज्यादा यूनिट का लक्ष्य रखते रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान एमजी हॉस्पिटल भीलवाड़ा रक्त संग्रहण टीम द्वारा शुरू किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान आबिद मंसूरी ने 20 में बार एवं भीलवाड़ा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी( उपरेडा ) ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर 35 वी बार रक्तदान देकर शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व में गत वर्ष 5 सितंबर विजयनगर में 34 वी बार रक्तदान कर चुके।
इस दौरान जमाल मंसूरी ,शाहरुख मंसूरी, रमजान सोरगर, युसूफ मंसूरी सद्दाम मंसूरी ,मोइनुद्दीन मंसूरी रशीद मंसूरी, बबलू मंसूरी, रफीक मंसूरी हाजी मुंशी जी हाजी साहब सिराजुद्दीन जी, नाहीन मंसूरी, अली भाई मंसूरी भीलवाड़ा, सदिक मंसूरी रुस्तम मंसूरी रफीक मंसूरी रुस्तम मंसूरी, नगर परिषद भीलवाड़ा के पूर्व सहव्रत पार्षद योगेश सोनी एवं समस्त मंसूरी समाज पुर के अलावा आसपास के मंसूरी समाज के नव युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
