Home crime मांगलियावास पुलिस ने 2 हार्डकोर समेत 8 को दबोचा।

मांगलियावास पुलिस ने 2 हार्डकोर समेत 8 को दबोचा।

0

 

लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
 संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मांगलियावास पुलिस ने 2 हार्डकोर समेत 8 को दबोचा।
अजमेर ,पीसांगन। ई उपखंड के मांगलियावास थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए। राजसमंद जिला निवासी 2 सक्रिय हार्डकोर समेत कुल 8 लोगो को दबोचा। मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी के मुताबिक पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान व प्रभावी रात्रिगश्त व विगत दिनों में फायरिंग की घटनाओं के मध्यनजर उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मांगलियावास थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से लड़ाई झगड़े पर आमदा व सदिग्ध परिस्थितियों मे घुमते 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के जागरा कालेसरिया निवासी 24 वर्षीय सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर व जागरा निवासी 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर सक्रिय हार्डकोर व चोरी व नकबजनी,लुट,अपहरण,आर्म्स एक्ट एवं रेप आदि के अपराधी है। इसके अलावा यह लोग रात्रि के समय होटल,ढाबे,धर्मशाला पर रात्रि मे सोये हुये। व्यक्तियो के मोबाईल व पर्स चोरी करने के आदतन अपराधी है। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा, देवगढ़,आमेट,आसींद, ट्रांसपोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि कैलाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा,देवगढ़, ट्रांसपोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 05 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि इन दो आरोपितों के अलावा अजमेर निवासी 26 वर्षीय महेन्द्र भील,कोटाज निवासी 27 वर्षीय लाला उर्फ लालाराम भील,गढ़ी अर्जुनपुरा निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश भील,सामला निवासी 40 वर्षीय मंगलाराम भील,रुदलाई निवासी 60 वर्षीय किशोरलाल रेगर व 33 वर्षीय चन्द्रप्रकाश उर्फ चंदू रेगर को गिरफ्तार किया गया।
यह थे टीम में शामिल:—कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिनेश चौधरी के अलावा हैड कांस्टेबल बाबूलाल,कांस्टेबल सुरेश खोजा,सुखदेव रियाड़,बलवंत,मुकेश गौरा,मुखराम डूडी व मुन्नाराम शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version