Home latest ममता भूपेश का भव्य स्वागत, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा

ममता भूपेश का भव्य स्वागत, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर में एससी कांग्रेस प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश का भव्य स्वागत
जयपुर। राजस्थान। अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने मंगलवार को संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यभर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जयपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र तंवर ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
कार्यकारिणी घोषित होते ही जयपुर में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र तंवर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल मालाओं और नारों के बीच महेंद्र तंवर ने प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश का माला, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
१स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने महेंद्र तंवर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कानून गुरु–जस्टिस फॉर यू टीम ने किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान GN कानून गुरु – जस्टिस फॉर यू के निदेशक नितिन कुमार और उनकी टीम ने भी ममता भूपेश का माल्यार्पण कर शाल और साफा पहनाकर सम्मान किया।
ममता भूपेश बोलीं – विपक्ष में रहकर जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरना प्राथमिकता
ममता भूपेश ने इस मौके पर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा से निभाएंगी। संगठन और सत्ता दोनों का लंबा अनुभव होने के कारण वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगी।
उन्होंने कहा—
“कांग्रेस इस समय विपक्ष में है, ऐसे में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरना हमारा प्रमुख दायित्व है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में हमने सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश की है। यदि कोई नाम छूट गया है तो उसे भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस कभी जातिगत राजनीति नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली पार्टी है।”
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।
6 दिसंबर को जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
ममता भूपेश ने बताया कि एससी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 6 दिसंबर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चांदपोल, जयपुर में आयोजित की जाएगी।
जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार बोले – सभी को साथ लेकर मजबूत करेंगे संगठन
जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर महेंद्र तंवर (महेंद्र कुमार) ने कहा—
“प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा व्यक्त किया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे। जल्द ही जयपुर शहर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनहित की नीतियों पर सरकार को घेरेंगे।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version