- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। कस्बे और उपखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं ने पतंगबाजी के बाद लालटेन और आतिशबाजी का आनंद उठाया।
क्षेत्र में महिलाओं ने शाम को छतों पर लालटेन उड़ाए और आतिशबाजी की, जबकि पहले दिनभर पुरुष पतंगबाजी का मज़ा लेते रहे। इस तरह महिला-पुरुषों ने पर्व का आनंद अलग-अलग तरीकों से मनाया।
- Advertisement -















































