Home latest महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा व जुलूस

महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा व जुलूस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।उपखंड क्षेत्र के पलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पलाई मंडल के सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। 201 महिलाओं ने भव्य व दिव्य कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला । आयोजन समिति के व्यवस्थापक रामकिशन धाकड़ व अध्यापक हरिनारायण वर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति, धर्म व सामाजिक समरसता के प्रतीक हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर पंडित बालकृष्ण शर्मा के सानिध्य में प्रधान कलश व झंडों की पूजा अर्चना कर 201 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ जुलूस को पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से रवाना किया। कलश यात्रा व उनियारा कस्बे के बजरंग दल के अखाड़ा करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, कलश यात्रा व विशाल जुलूस भूतेश्वर महादेव मंदिर से, रैगर बस्ती, सरकारी स्कूल, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए नगरफोर्ट चौराहा होकर तेजाजी मंदिर परिसर पर पहुंचा।

जंहा अतिथियों ने भारत माता व श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कराया। मुख्य वक्ता संत सुमरीन दास जी महाराज ने कहा कि जाति समुदाय के बंधन से उठकर सामाजिक समरसता का भाव रखते हुए सभी जातियों से प्रेम रखे व एक-दूसरे के हर काम में साथ दें एवं पर्यावरण संरक्षण, सामुहिक परिवार, सामाजिक समरसता का भाव जगाते हुए सब जगह ऐसे आयोजन किए जा रहे है, जो खुशी तथा उत्साह की बात हैं। संघ के वक्ता प्रभुलाल ने कहा कि हमारी संस्कृति व संस्कार ही हमें हिन्दू बनाते हैं तथा हम सबको गर्व होना चाहिए कि हमने भारत भूमि पर जन्म लिया। हम सबको को धर्म के साथ हमेशा जुड़े रहना चाहिए। किन्नर निशा बाई ने कहा है कि सभी माताएं बहीने हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारी देवे एवं सामुहिक परिवार में मिलकर रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मुकेश गुर्जर लक्ष्मीपुरा ने किया।

कार्यक्रम में गोपाल बैरवा, इंद्रजीत धाकड़, कुलदीप गुर्जर, मुकेश मीना, मुकेश गुर्जर, रामस्वरुप रैगर, पंडित बालकृष्ण शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, समिति अध्यक्ष रामनारायण गुर्जर, पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, संघ के राजेश कुमार, हरिनारायण रैगर, महावीर प्रसाद, प्रशासक लादूलाल रैगर, प्रकाश चंद धाकड़, महावीर गुर्जर, दिलीप सिंह नरूका, पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश बैरवा, विमल कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version