- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में राज्य खादी ग्रामोद्योग आयोग, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय पत्तल-दोना मेकिंग मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को ऑटोमेटिक मशीन से पत्तल-दोना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर नंदलाल मीणा और हनुमान प्रजापत ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं को पत्तल-दोना निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया व्यावहारिक रूप से सिखाई गई। प्रशिक्षणार्थियों को खादी ग्रामोद्योग, भारत सरकार की ओर से ऑटोमेटिक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे स्व-रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
प्रशिक्षण शिविर में ममता देवी, आशा देवी, सीमा कुमारी, पूजा जांगिड़, कल्पना जांगिड़, अर्चना, कमला, गीता सहित कई महिलाएं सम्मिलित हुईं।
