Home latest महिला शिक्षा, सशक्तिकरण एवम जागरूकता के क्षेत्र मे मंजू लाटा सम्मानित

महिला शिक्षा, सशक्तिकरण एवम जागरूकता के क्षेत्र मे मंजू लाटा सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

शेखावाटी क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक साहित्यिक, सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य कर रही संस्था शेखावाटी फाउंडेशन, जयपुर द्वारा आयोजित गणगौर एवम होली स्नेह मिलन समारोह मे विभिन्न क्षेत्र मे अग्रणी 10 महिलाओ को सम्मानित किया गया।
सीकर मे महिला सशक्तिकरण, जागरूकता एवम शिक्षा के क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य किये जाने पर मंजू लाटा, निदेशक विद्याश्रम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट सीकर को सम्मानित किया गया। शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद गोयल,महासचिव गजानंद शर्मा, एक्स आईएएस, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पशुपति शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हरी शर्मा की अभिशांषा पर मंजू लाटा को महिला उत्थान एवम शिक्षा मे उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री एवम विद्यायक कालीचरण सर्राफ, आईएएस प्रकाश चंद्र शर्मा सेक्रेटरी सी एम, दिनेश शर्मा ओ एस डी सीएम,विद्यायक रफ़ीक़ खान, विद्यायक गोपाल शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,पूर्व विद्यायक कृष्णा पूनिया, अर्जुन अवार्डड देवेंद्र सिंह झाझड़िया द्वारा प्रतीक चिन्ह एवम चुनड़ी ओढ़ा कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया, समारोह मे चंग, ढप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि हरीश हिंदुस्तानी की प्रस्तुतिया रही।
समारोह मे सम्मानित अग्रणी महिलाओ मे खेल व राजनीति क्षेत्र मे पूर्व विद्यायक, अर्जुन अवार्डड कृष्णा पूनिया, महिला रोजगार मे पूर्व जिला प्रमुख अर्पणा रोलन, चंद्रकला चौधरी, प्लांटेशन के क्षेत्र मे डॉ प्रांशु भारद्वाज, लेखन मे डॉ शबनम भारतीय, डॉ रुचिका सोलंकी, शहीद वीरांगना पार्वती कँवर, गायन, संगीत मे सीमा मिश्रा, शिक्षा के क्षेत्र मे झुंझुनू अकेडमी की सी एम डी नीरजा मोदी, फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र मे सोनिका टेलर मंडावा को सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version