Home latest डेहरू माता मंदिर परिसर में मानस परिवार एवं समिति द्वारा नौ दिवसीय...

डेहरू माता मंदिर परिसर में मानस परिवार एवं समिति द्वारा नौ दिवसीय नवाहन पारायण में राम जानकी विवाह महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वा रा मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए संकल्प मानस नवाहन पारायण का नव संवत्सर के तीसरे दिन धनुष भंग, परशुराम राम संवाद,राम जानकी विवाह महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राम जानकी विवाह पर मांगलिक गीत गाये गये।कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ रुपजी पुरोहित हदा गांव सपत्निक ने करवाया। नवाहन पाठ की शुरुआत वरिष्ठ पाठी राजेंद्र खत्री मुलचंद आसदेव, सत्यप्रकाश घोटु, राजकुमारी आचार्य,महेन्द्र स्वामी,नरेश पुरोहित,भंवर पुरोहित,राकेश आसोपा,महावीर शर्मा ,सुशील पुरोहित ,लालजी पुरोहित,नमन आदि पाठी ने मानस की चौपाईयों का स्वर गायन किया
कार्यक्रम में संरक्षक रामकुमार पुरोहित,रामरतन पुरोहित,रामेश्वर पुरोहित,मास्टर पवन पुरोहित,
अध्यक्ष एड.पवन पुरोहित ,राजा व्यास,सुशील भा ने कार्य क्रम की सफलता में योगदानकं दिया।
मुख्य आरती में जेठमल पुरोहित, पं. पुजारी अनिल पुरोहित,आर एस हर्ष, चन्द्र प्रकाश स्वामी सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version