- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
बारावरदा धमोतर थाना में दीपावली की रौनक, महिला पुलिसकर्मियों ने सजाई रंगोली बारावरदा। दीपावली के शुभ अवसर पर बारावरदा धमोतर थाना परिसर में खुशियों और रोशनी का माहौल देखने को मिला। महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ त्योहार की उमंग भी दिखाई। थाना परिसर में पुलिसकर्मी रेखा और मीरा ने मिलकर सुंदर रंगोली सजाई, जिससे पूरे परिसर का वातावरण उत्सवमय हो गया। थाना परिसर में दीप जलाकर सजावट भी की गई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी स्टाफ मौजूद रहा और सबने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
- Advertisement -

















































