महेश नवमी पर महाप्रसाद के लिए रामेश्वरम में हुआ भट्टी पूजन

0
295
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हर वर्ष की तरह इस बार भी वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में माहेश्वरी समाज अपने कुल देवता भोले शंकर (महेश) की आराधना महेश नवमीं पर्व को पूरा समाज महेश नवमी महोत्सव के रूप मनायेगा। इसके भव्य आयोजन हेतु श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में रामेश्वरम भवन में महाप्रसाद के लिए विधिवत भट्टी पूजन किया गया। भोजन निमार्ण समिति के मुख्य प्रभारी कैलाश चंद्र जेथलिया व कृष्ण गोपाल जाखेटिया ने बताया कि महोत्सव को लेकर 4 जुन शाम को रामेश्वरम भवन में माहेश्वरी समाज के 1700 -18000 आदमी के महाप्रसाद के लिए सोमवार को प्रातः 9.30 बजे विधिवत भट्टी पूजन अखिल भारतवर्षीय महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी के सानिध्य में में किया गया।

पूजन में राधेश्याम चेचानी, प्रहलाद लड्डा, कैलाश कोठारी, ओम नराणीवाल, अनिल बांगड़ सत्येन्द्र बिरला, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी नगर अध्यक्ष केदार गगराणी, मंत्री संजय जागेटिया, संयोजक राधेश्याम सोमानी, केजी राठी, अभिजित सारड़ा, गोपाल नराणीवाल, प्रमोद डाड, राजेन्द्र कचोलिया सहित समस्त कार्यकारिणी एवं सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष मंत्री व कई समाज जन उपस्थित थे। भोजन का निर्माण ब्यावर के प्रसिद्ध हलवाइयों के नेतृत्व में 100 कारीगर कार्य कर रहे है। भोजन निर्माण में बिहारीलाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, रमेश बाहेती, अरविंद नामधराणी, राजेन्द्र भदादा, सत्यनारायण तोतला, आदित्य मालीवाल, बद्री नारायण लढा, कैलाश दरगड, सत्यनारायण मंत्री कैलाश ईनाणी, अशोक सोडाणी, रामेश्वर सोमानी, महेश बाहेती, विनोद राठी केदार नुवाल, नवरत्न काबरा, ओम समदानी, जगदीश लढा, रमेश काबरा, कृष्ण गोपाल सोडाणी, कैलाश सांमरिया, राजेंद्र समदानी, राजेंद्र कालिया गोपाल झंवर, लादू सोनी सहित कई प्रदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पित भाव से लगे हुए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here