Home latest महर्षि बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस समारोह के पोस्टर का विमोचन

महर्षि बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस समारोह के पोस्टर का विमोचन

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | बैरवा समाज एकता मिशन राजस्थान के तत्वावधान में संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी महाराज की जयंती एवं बैरवा दिवस समारोह का आयोजन आगामी 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 3:00 बजे से हीरा वैली रिसॉर्ट, जैन मंदिर के सामने, स्वेज फार्म, सोडाला, जयपुर में आयोजित होगा।
आज  कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा द्वारा उनके जयपुर स्थित निवास पर किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी एडवोकेट हितेश राय, महेश धावनिया, सुनील कुमार बेरवा, राकेश कुमार वर्मा, हंसराज कुमार, जीवन दीपक सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और महर्षि बालीनाथ जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version