लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एनएसएस शिविर का समापन
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक )। जिले के महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी में सत्र 2025–26 के लिए बीए एवं एमए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह, मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर पार्टी तथा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सेवा सहकारी समिति दूनी के अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा रहे। कार्यक्रम प्रभारी विजय लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि मिस व मिस्टर फ्रेशर चयन के लिए बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें मिस फ्रेशर के रूप में किस्मत मेहरा (दूनी) एवं मिस्टर फ्रेशर के रूप में अजय कुमार गुर्जर (ख्वासपुरा) का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि मोतीलाल मेहरा एवं महाविद्यालय के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने चयनित छात्र-छात्राओं को ताज, शील्ड, एप्रिन व माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, सही विश्लेषण के साथ निर्णय लेने की दृढ़ शक्ति, बड़ों का सम्मान और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कम अंक आने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे सीख लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए। यही समय अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का है। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना कर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।
समारोह में प्राचार्य डॉ. पी. आर. मीणा, प्रबंध निदेशक राजेंद्र मेहरा एडवोकेट, राधेश्याम प्रजापति, उपाचार्य अजय सिंह, ईएलसी प्रभारी विकास देवतवाल, सदस्य परमानन्द मेहरा, प्रो. गणेश मेहरा, एनएसएस शिविर प्रभारी विजय लक्ष्मी शर्मा, लक्ष्मी मेहरा, नीरज मेहरा, महेन्द्र कुमार, मनीषा गोठवाल, जिया रोझ, मीना कंवर, प्रिया रोंझ, किस्मत चौधरी, कोमल तिवारी, सुनीता दरोगा, मोनिका सैनी, मयंक मीणा, विजय वैष्णव, हेमंत सेन, मनराज राजावत, अशोक बैरवा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन एनएसएस शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
















































