लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। दूनी कस्बे स्थित महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक मनुष्य को प्राप्त मूलभूत अधिकार हैं, जो जाति, धर्म, लिंग, भाषा अथवा किसी भी अन्य आधार पर भेदभाव से मुक्त होते हैं। उन्होंने जीवन, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति, शिक्षा, कार्य तथा उत्पीड़न से मुक्ति जैसे अधिकारों को मानव सम्मान की बुनियाद बताया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रसभा का आयोजन किया गया, जिसमें “हमारा वोट—संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई।
परिणाम इस प्रकार रहे—
-
प्रथम स्थान: इशिका पारीक (एम.ए.)
-
द्वितीय स्थान: मैना गुर्जर (बी.ए. तृतीय वर्ष)
-
तृतीय स्थान: चन्द्रिका वर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष)
कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक डॉ. नरेंद्र मेहरा एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. पी.आर. मीणा, प्रबंध निदेशक राजेंद्र मेहरा, उपाचार्य अजय कुमार सिंह, ईएलसी प्रभारी विकास देवतवाल सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
