Home latest महाविद्यालय में शोध पाठ्यक्रम का आयोजन

महाविद्यालय में शोध पाठ्यक्रम का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान की संस्कृति राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शोध पाठ्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध उन्मुख संस्कृति को बढ़ावा देना ही उद्देश्य

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शोध उन्मुख मूल्य वर्धित अल्पकालिक पाठ्यक्रम

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 का लक्ष्य उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार को उत्प्रेरित और सशक्त करने के लिए एक अनुकूल इकोसिस्टम बनाना है। इसी क्रम में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता और शैक्षणिक योगदान के लिए शोध प्रस्ताव से संबंधित एक अल्पकालिक मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की तथा विश्वास जताया कि इस तरह के आमुखीकरण पाठ्यक्रम तर्कसंगत शोध के लिए नवीन विचारों के माध्यम से योगदान देने में सहायता करते हैं। कोर्स कन्वीनर डॉ मनीष महर्षि ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को मानविकी और सामाजिक विज्ञान में समकालीन शोधों का अध्ययन करने के लिए सक्षम बनाना है।
इस कोर्स के माध्यम से सभी शोधार्थी विभाग के शोध निर्देशकों डॉ दिव्या जोशी, डॉ सोनू शिवा, डॉ सुनील दत्त व्यास, डॉ शशिकांत आचार्य के मार्गदर्शन में अपने शोध प्रस्ताव लिख रहे हैं। कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ शशिकांत आचार्य हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version