Home latest महाराजा अग्रसेन जयंति महोत्सव: अग्रवाल भवन खिरनी घाट पर अभिषेक

महाराजा अग्रसेन जयंति महोत्सव: अग्रवाल भवन खिरनी घाट पर अभिषेक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर (निस)। महाराजा अग्रसेन जयंति महोत्सव के तहत चल रहे 8 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को अग्रवाल भवन, खिरनी घाट पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इसमें अभिषेक, श्रृंगार और महाआरती सम्पन्न कराई गई।

अभिषेक और श्रृंगार

सभा के महामंत्री विनोद सिंघल और कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार कोठारीविनोद मेडिकल ने बताया कि भगवान अग्रसेन के श्रीविग्रह का अभिषेक पं. प्रेमी शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
अभिषेक में दूध, दही, घी, शहद, बूरा, केसर व औषधियों का उपयोग हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ अध्यक्ष संजीव गुप्ता, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल और देवेन्द्र चामड़ मौजूद रहे।

भगवान अग्रसेन के श्रीविग्रह को मोती जड़ित नई पोशाक पहनाकर श्रृंगार किया गया। इसके बाद शंख, गरुड़ घंट, झालर और वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच महाआरती सम्पन्न हुई। पूजा-अर्चना में जनेऊ, चंदन, चावल और बतासे अर्पित किए गए तथा मंत्र पुष्पांजलि की गई।

पं. प्रेमी शर्मा ने बताया कि अग्रसेन अभिषेक से घर में सुख-शांति, उन्नति और वैभव की प्राप्ति होती है, साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

समाज की बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील प्रधान, युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, भगवानदास बंसल, हरी मोहन मित्तल, सुरेश बंसल, मोहन मित्तल, नरेन्द्र सिंघल, सतीश मित्तल, अर्जुन बंसल, महेश गोयल सर्राफ, प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, राधाकिशन विंदल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार तिलकधारी, मुरारी लाल चौधरी, लायंस क्लब बृज अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, अमरचंद मित्तल, आर.एल. गर्ग, डॉ. एल.सी. अग्रवाल, सुभाष ब्रजवासी, प्रेम गोयल, अनिल बजाज, आलोक बंसल समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version