लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विधायक कोठारी और कलेक्टर संधू ने की सराहना
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी और जिला कलेक्टर जसमीम सिंह संधू ने मांडलगढ़ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे चारागाह विकास कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने माकड़िया, महुआ और जोजवा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सुविचार अभियान के तहत फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटीज (FES), नरेगा और जलग्रहण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखा और संतोष व्यक्त किया।
चारागाह विकास से जल स्तर और कृषि दोनों को लाभ — विधायक कोठारी
विधायक कोठारी ने कहा कि चारागाह केवल पशुओं के चरने का क्षेत्र नहीं, बल्कि भूजल स्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया:
-
जहां अधिक चारागाह होंगे, वहां जलस्तर भी अधिक होगा।
-
इससे न केवल पशुओं के लिए चारा उपलब्ध होगा, बल्कि कृषि उत्पादन भी बढ़ेगा।
-
वर्षा जल संरक्षण के लिए CCT, ECT, गोबिवियर चेक डैम जैसे संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जिले में जल संरक्षण कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और FES की सराहना की तथा हाल ही में जिले को राष्ट्रपति द्वारा जल संरक्षण विकास कार्यक्रम में दिए गए सम्मान पर कलेक्टर को बधाई दी।
कलेक्टर संधू ने बताया—2300 कार्य प्रगति पर
कलेक्टर संधू ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिले में चारागाह विकास कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जा रही है।
वर्तमान में:
-
जिले में 2300 चारागाह विकास कार्य प्रगति पर हैं।
-
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत 55 कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी-गैर सरकारी संस्थाएं इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं और सुविचार अभियान द्वारा चारागाह विकास अपनाने से पूरा जिला इससे जुड़ सकेगा।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित
विधायक अशोक कोठारी, कलेक्टर जसमीम संधू, पर्यावरणप्रेमी तिलोकचंद छाबड़ा, विनोद मेलाना, एडवोकेट अर्पित कोठारी समेत कई ग्रामीण व संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
