- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत मांडल जोधा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 69वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता (रा.उ.मा.वि. सांजू) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय के 7 प्रतिभागियों में से 6 ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—
मनीष : 55 किलो भार वर्ग – गोल्ड मेडल हिम्मत सिंह : 60 किलो भार वर्ग – गोल्ड मेडल निशा टालनिया : 44 किलो भार वर्ग – गोल्ड मेडल लक्षिता : 77 किलो भार वर्ग – गोल्ड मेडल गुड्डी : 53 किलो भार वर्ग – सिल्वर मेडल शेरसिंह : 60 किलो भार वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल इन सफलताओं के दम पर विद्यालय ने 17 आयु वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष जिला चैम्पियनशिप का खिताब जीता।इसी कड़ी में पीईईओ मांडल जोधा की प्रेरणा से अधीनस्थ विद्यालय रा.उ.मा.वि. गोठड़ा के छात्र प्रकाश ने भी 71 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस तरह मांडल जोधा ब्लॉक को कुल 7 मेडल प्राप्त हुए।
खेल प्रेमी दीपेन्द्र सिंह तथा भामाशाहों के सहयोग से संभव हुई इस उपलब्धि ने मांडल जोधा को खेल जगत में नई पहचान दिलाई है।
- Advertisement -










































