लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भामाशाह एवं प्रतिभाओं का होगा सम्मान
20 जनवरी को नावां सिटी में होगा भव्य आयोजन
नावां सिटी | रिपोर्टर : मनीष पारीक
नावां सिटी | माँ श्रीयादे प्रजापत समाज सेवा समिति (रजि.), नावां सिटी के तत्वावधान में माँ श्रीयादे जयंती समारोह का आयोजन 20 जनवरी 2026, मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष जगदीश छापोला ने बताया कि इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भामाशाह सम्मान, अतिथि सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा व प्रसादी वितरण
समिति के अनुसार जयंती के अवसर पर पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से प्रस्तावित माँ श्रीयादे मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।
दानदाताओं का होगा विशेष सम्मान
समारोह के दौरान गीतादेवी पत्नी बजरंगलाल साल्डीवाल एवं उनके सुपुत्रों व पुत्रियों द्वारा अपनी बहुमूल्य भूमि माँ श्रीयादे प्रजापत समाज सेवा समिति (रजि.), नावां सिटी को दान-पत्र के माध्यम से अध्यक्ष जगदीश प्रसाद छापोला के नाम किए जाने पर दानदाताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य को समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया गया।
तैयारियों को लेकर बैठक, समाजबंधुओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें
सीताराम प्रजापत, हेमाराम, छीतरमल, शंकरलाल, नरेंद्र, राजेश, कालूराम, रामचंद्र, किशनलाल, भंवरलाल, मेघराज, भैरूराम, गोपाललाल, कमल, आशीष, अशोक, सुरेश, बाबूलाल, टीकम सहित अनेक समाजबंधु शामिल रहे।
अधिकाधिक सहभागिता की अपील
समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।











































