Home latest स्वयं की बजाय सर्वकल्याण हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का हिस्सा —महिमा...

स्वयं की बजाय सर्वकल्याण हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का हिस्सा —महिमा कुमारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कुंवारिया स्कूल राजकीय विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया प्रेरक प्रयास

हनुमान जी मंदिर और चारभुजा नाथ के किए दर्शन कर लोकमंगल की कामना की 

राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पहल सेवा संस्थान द्वारा भामाशाहों के सहयोग से किए जा रहे विद्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आने का वादा निभाते हुए राजसमंद सांसद महिमा कुंवारिया राजकीय विद्यालय में पहुंची जहां पर नवीनीकरण कार्यों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की और विद्यार्थियों से संवाद किया।कार्यक्रम से पूर्व सांसद चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची जहां पर पुजारी बसंती लाल पाराशर द्वारा चरण अमृत और प्रसाद देखकर उनका समाधान किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न समाज से आए प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जुनेदार कार्यों के गुणवत्ता को बेहतरीन बताते हुए पहल संस्थान के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया ।
बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भविष्य में आप भी अगर सक्षम हो जाए तो इसी प्रकार विद्यालय के लिए तन मन धन से सहयोग करें यही विद्या दान है।
सांसद महिमा कुमारी ने टीम सदस्यों को भविष्य में इस प्रकार के जनहित के कार्यों की जारी रखने का आह्वान करते हुए विद्यालय में डॉम निर्माण में सहयोग की घोषणा की।


इस दौरान पहल सेवा संस्थान के गिरिराज काबरा ने अब तक किए गए सभी कार्यों से सांसद को अवगत कराया।सांसद ने कुंवारिया स्कूल कार्यों में योगदान के लिए महेंद्र टांक का सम्मान किया ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंवारिया के सरपंच ललित श्रीमाली पूर्व सरपंच दौलत सिंह शक्तावत प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव दीनदयाल त्रिपाठी भगवती नंदन दाधीच वरद पुरी पहल सेवा संस्थान के गिरिराज काबरा विजय प्रकाश पीपाड़ा बलवंत ओस्तवाल महेंद्र टांक राम प्रकाश सोमानी गौतम ओस्तवाल पल्लवी ओस्तवाल सुरभि सोमानी राधा माहेश्वरी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version