लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)
नागौर। सैनिक क्षेत्रीय माली समाज भवन में परिषद के धर्म प्रचार आयाम की ओर से जिले के सनातनी भजन गायकों का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं भजन गायकों ने भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि संत-महात्माओं और भजन गायकों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में बिलाड़ा के संत ओम गिरी महाराज, मेड़ता रोड राम द्वारा के संत गोवर्धन दारू महाराज, बालाजी के संग मुकेश महाराज, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज, रामदेव रामस्नेही, सुखदेव रामस्नेही, मांझपास के योगी स्वरूप नाथ महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गायक कलाकार उपस्थित रहे।
मंच से कलाकारों ने सनातनी कलाकारों को प्रोत्साहन देने और धार्मिक आयोजनों में उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि जागरण, सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में गायक, वादक और संबंधित कलाकार सनातन परंपरा से जुड़े हों, इससे भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को मजबूती मिलेगी।
भजन गायक अनिल सैन, मनीष कुचेरा, कैलाश डांगी, श्रवण दास, रामावतार नालानी, कैलाश गौड़, दौलत गवां, विक्रम गूढ़वा, हरिदारा, जय नारायण कुचेरा, रामेश्वर भाकरीद, नेनाराम नियाग सहित अनेक कलाकारों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिलेभर से आए भजन गायक, गायक-वादक, डांसर, साउंड सिस्टम संचालक, सुंदरकांड मंडलियां तथा बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला ने कार्यक्रम का समापन उद्घोष के साथ किया। जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला मंत्री ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी ने किया।
इस अवसर पर रामनिवास झाड़वाल, किशन खोजा, शिव नारायण झोरड़ा, शिवनाथ सिद्ध, मानक चंद गौड़, वरिष्ठ गायक सतपाल सांध, प्रीतम भट्ट, मुकेश गौरमान, छोटूलाल तिवारी, धर्म प्रसार संयोजक राधेश्याम टोगसिया एवं देवेंद्र टाक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


















































