Home latest माहेश्वरी महिला मंडल की दो दिवसिय धार्मिक यात्रा सम्पन्न, किए विभिन्न स्थलो...

माहेश्वरी महिला मंडल की दो दिवसिय धार्मिक यात्रा सम्पन्न, किए विभिन्न स्थलो के दर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) मथुरा मे यमुना महारानी मे माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा चुनरी महोत्सव के लिए का रवाना हुए दल ने विभिन्न धार्मिक स्थलो के दर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया की प्रदेश, जिला एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में चुनरी महोत्सव के बाद सदस्याओ ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। सभी ने गोवर्धन की परिक्रमा की, जतीपुरा मे अभिषेक कर के दर्शन का लाभ लिया। ज़िला सचिव भारती बाहेती व नगर मंत्री सोनल माहेश्वरी ने बताया की नगर अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी एवं ललिता राठी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी। सभी महिला मंडल के सदस्यों ने नृत्य के इसका आनंद लिया। जिला उपाध्यक्ष निशा कांकाणी एवं प्रदेश प्रकल्प प्रमुख मोना डाड ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया जो अविस्मरणीय रहा। सब बहनो के लिए कभी नही भुलाने वाला यादगार पल बन गया। इस आयोजन का उद्देश्य मां यमुना के प्रति भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करना और ब्रज क्षेत्र के धार्मिक महत्व को बढ़ावा देना है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जो भक्तों को आकर्षित करता है और ब्रज क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। दो दिवसिय धार्मिक यात्रा के पुनः महिला मंडल की सदस्याए भीलवाड़ा पहुची। जहां रामधाम चौराहै पर सभी काा गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। अंत में नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी साथ चलने वाले महिला सदस्याओ का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version