Home latest लोसल में बाबा रामदेवजी महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

लोसल में बाबा रामदेवजी महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर सांसद अमराराम और अन्य नेताओं ने मंदिर में लगाई धोक, श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी
ओम प्रकाश सैनी

लोसल (सीकर): लोसल कस्बे में दशमी के अवसर पर लोक देवता बाबा रामदेवजी महाराज के मेले में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कस्बे के सीकर रोड स्थित मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में धोक लगाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

मेला में सीकर सांसद अमराराम, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक पेमाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर पहुंचकर देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हवन और कई धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुए।

मेले में बच्चों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए और विभिन्न प्रकार की दुकानें व स्टालें लगीं। कई स्वयंसेवी संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर भंडारे आयोजित किए, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

मेला सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा। व्यवस्थाओं को लेकर लोसल पुलिस, मंदिर कमेटी और हरिपुरा युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 30 अगस्त से ही कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों से पैदल यात्रियों के जत्थे भी मंदिर पहुंचे और बाबा रामदेवजी के धोक लगाकर मन्नतें मांगी।

दिन भर चले मेले के समापन पर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस वर्ष मेला 6 सितंबर को यज्ञ पूर्णाहुति और रामदेव जयंती महोत्सव के साथ संपन्न होगा।


 

  • लोसल में दशमी के अवसर पर बाबा रामदेवजी महाराज का भव्य मेला।

  • सीकर सांसद अमराराम और अन्य नेताओं ने लगाई धोक।

  • हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में आस्था का प्रदर्शन किया।

  • झूले, दुकानें और स्टालों के साथ भंडारे का आयोजन।

  • यज्ञ पूर्णाहुति के साथ 6 सितंबर को रामदेव जयंती महोत्सव का समापन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version