Home rajasthan लोसल में तीज पर्व पर तीज माता की निकली सवारी

लोसल में तीज पर्व पर तीज माता की निकली सवारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी

मेला स्थल पर तीज माता की महिलाओं एवं युवतियों ने की पूजा अर्चना

लोसल l कस्बे में बाबा श्री देवादास सेवा समिति के तत्वावधान में तीज पर्व पर रविवार को दोपहर बाद मेले का आयोजन किया l भोम्याजी की तलाई देवादास जी की बगीची में आयोजित हुए इस मेले में महिलाओं ,युवतियों व बच्चों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए l

मेला स्थल पर तीज माता की झांकी सजाई गई ,जहां पर महिलाओं एवं यूवतियों ने पूजा अर्चना की और मेले में लगाए गए झूलों का महिलाओं एवं युवतियों ने काफी लुफ्त उठाया l मेला स्थल पर कबड्डी सहित कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति की तरफ से विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया l मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पीने के पानी,अल्पाहार व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई l इससे पहले दोपहर को विवेकानंद चौक से गाजे बाजे के साथ तीज माता की सवारी निकली, जिसमें शिव दरबार, राधा कृष्ण एवं श्री राम दरबार की सजीव झांकियां सजाई गई । सवारी रघुनाथ जी के मंदिर, बंध्या कुआं चौक, विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास से होते हुए मेला स्थल पर पहुंची l इधर कस्बे में साबू टंकी के पास स्थित शोर्य पैलेस में भी हरियाली तीज पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया l

महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं युवतियों की मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ l पैलेस के प्रांगण में लगाए गए झूलों का महिलाओं एवं युवतियों ने काफी लुत्फ भी उठाया l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version