लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार बुराहड़िया के नेतृत्व मे विधाधर नगर सेक्टर-4 स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के केबिनेट मंत्री संजय कुमार सिंह ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी का संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब के सपने को साकार करेंगे उन्होंने कहा था कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूॅ जंहा सदियों से अँधेरा है उसी तरह चिराग पासवान जी की सोच महिला व युवा वर्ग के लिए नये अवसर पेदा करना तथा पंचायत चुनावों में पार्टी चुनाव लड़ाएगी जिसके लिए विभिन्न प्रकोष्ठो को जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमज़ान मुगल, महासचिव विनोद कंवर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुच्छल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इरफ़ान खान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पारीक, प्रदेश सचिव गोपी चंद सैनी, कार्यालय प्रभारी मुराद बैग जयपुर जिलाध्यक्ष अजिज गोड बानसूर से सुनील रागेंरा सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।


















































