लैंडस्केप पार्क सहित तीन पार्कों में ,नीड़ ने पक्षियों के लिए फलदार वृक्ष लगाए

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  पक्षियों के संरक्षण व संवर्धन में जुटी नीड़ संस्था की ओर से आज लैंडस्केप पार्क सहित तीन पार्कों में आवश्यकता अनुसार फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पर्यावरण प्रेमियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण व कचरा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक अग्रवाल ने कहा कि पशु, पक्षी व हरियाली लोगों का मन हरते हैं।

पूर्व आई.ए.एस मनोज शर्मा, पत्रकार व हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सन्नी सबैस्टियन ने यहां इस पार्क में पक्षियों की निरंतर वृद्धि के लिए नीड़ के इस अभियान की सराहना की और कहा कि उन्होंने यहां अनुकूल माहौल व पर्याप्त दाना पानी के प्रबंध से शीघ्र ही बर्ड वॉच सेंटर का रूप लेने की संभावना प्रकट की। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी.एल. शर्मा ने कहा कि प्रकृति के साथ जुड़े रहने वाला मनुष्य अपेक्षाकृत ज्यादा स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अपने चिकित्सकीय अनुभव में पाया कि शहरी लोगों की अपेक्षा ग्रामीण लोग कम असाध्य रोग ग्रस्त होते हैं।
इस अवसर पर नीड़ के संयोजक अजीत तिवारी ने बताया कि जिन बाग बगीचों में दाना पानी के परिंडे लगाए गए हैं वहां पर्याप्त फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। इसी क्रम में श्री राम गोपेश्वर महादेव मंदिर व रोज गार्डन में भी फलदार पौधे लगाए गए हैं। लैंड स्केप पार्क में पक्षियों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए अतिरिक्त दाना-पानी परिंडों के अलावा घोसलों की संख्या बढ़ाई गई है तथा फलदार पौधे लगाए गए हैं इस अवसर पर आनंद जोषी, मुकुट शर्मा, इंद्र खत्री, रमेश चंद्र शर्मा, राम अवतार स्वामी, वाई.डी. शर्मा व आनन्द विद्यार्थी सहित कई पर्यावरण प्रेमी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here