Home latest लघु उद्योग भारती, ईकाई भरतपुर द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई

लघु उद्योग भारती, ईकाई भरतपुर द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर । लघु उद्योग भारती, ईकाई भरतपुर द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान जयंती पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन आयोजन संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री भारत भूषण अग्रवाल जी के उद्योग प्रांगण हरी पॉलिपैक, न्यू मंडी, भरतपुर में सम्पन्न हुआ।

पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा भगवान निर्माण एवं शिल्प के देवता माने जाते हैं। उनकी पूजा-अर्चना से उद्योगों में समृद्धि, प्रगति, सुरक्षा एवं मंगल की प्राप्ति होती है।
विश्वकर्मा पूजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उद्योगों में अनुशासन, गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास की भावना को बढ़ावा देना है।

सदस्यों ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत मशीनों, उपकरणों व श्रम शक्ति की सुरक्षा तथा उत्पादन की उन्नति के लिए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद आवश्यक माना जाता है। ऐसे आयोजनों से उद्योगों में कार्यरत जनों का मनोबल बढ़ता है और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष  मोहन बंसल, कोषाध्यक्ष  मनीष सिंगल, कार्यकारिणी सदस्य  भारत भूषण अग्रवाल,  भूपेश अग्रवाल, नकुल गोयल,  दीपांशु बंसल,  मनु गोयल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

अंत में संस्था की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version