Home crime लाडपुरा में गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बाल काटे

लाडपुरा में गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बाल काटे

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लाडपुरा में गौ तस्करों को  पुलिस के हवाले किया 
रियांबड़ी उपखंड के लाडपुरा क्षेत्र में गौ तस्करी की सूचना मिलने पर लाडपुरा गांव में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। गांव वालों ने सतर्कता दिखाते हुए गौ तस्करी में लिप्त चार व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में से तीन लाडपुरा गांव के ही बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी दौलतपुरा गांव का युवक बताया गया है।

ग्रामीणों ने पकड़ा  तस्करों को

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया । बताया जा रहा है कि ग्रामीणों में गौ तस्करी को लेकर भारी आक्रोश था, जिसके चलते मौके पर आरोपियों के सिर मुंडवाए गए भौंह तथा आधी मूंछ भी काट दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सरपंच जगाराम रावत ने तुरंत फोन के माध्यम से थांवला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई।

आरोपियों को हिरासत में लिया जांच शुरू

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान दिनेश चौधरी, तिलोक राव, फ़ज़ल खान, रामदेव जी सैन, राजेन्द्र, मनीष कुमार, दिनेश, राव अशोक मेघवाल, गोपाल सैन सहित समस्त लाडपुरा गांव के लोग एकत्रित हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि गौ तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। ग्रामीणों की सजगता से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में गौवंश की सुरक्षा को लेकर लोग गंभीर हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version