लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई राहत पहल के तहत बुधवार को महात्मा गांधी भीमगंज स्कूल में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। क्लब द्वारा आसपास की लगभग 40 सरकारी स्कूलों में कुल 2200 स्वेटर तथा जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 2100 कंबल वितरित किए जाएंगे, जिनकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रुपये है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब अध्यक्ष लायन एडवोकेट पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वीडीजी प्रथम लायन निशांत जैन, रीजन चेयरमैन विनोद सिंघवी, रीजन एडवाइजर लायन सुधीर राठी, लायन गजानंद बजाज, एडवोकेट लायन ललित सांखला, लायन एनके जिंदल एवं वरिष्ठ पीटीआई रोशन देवपुरा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा के माध्यम से छात्र स्वयं, अपने जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने की सलाह दी, और बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शुभकामनाएँ दीं।
क्लब अध्यक्ष पवन पंवार ने बताया कि यह सेवा कार्य लायंस क्लब के भामाशाहों के सहयोग से संभव हुआ है। प्रमुख भामाशाहों में लायन जेके बागडोडिया, लायन जीसी जैन, लायन महेश मुरारका, लायन डॉ. पीएम बेसवाल, लायन हेमंत मानसिंहका, लायन सुनील अग्रवाल, लायन हेमंत कोठारी, लायन एच.पी. अग्रवाल, लायन प्रवीन जैन, लायन डॉ. मोहित जैथलिया, लायन पवन खेमका, लायन अब्बास अली बोहरा, लायन राजेश ढाका सहित कई सदस्य शामिल हैं।
अस्पताल प्रभारी लायन जेके बागडोडिया और एलबी रांका ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा विभिन्न गांवों और शहरों में मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें ऑपरेशन करवाने वाले हर जरूरतमंद को क्लब की ओर से एक कंबल भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में अनेक लायन सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।













































