लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा ।
भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत लाम्बियाकलां में भगवान भैरूनाथ के पावन स्थल पर चार दिवसीय विशाल भैरू जी पशु मेले का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति बनेड़ा के प्रधान रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने की।
समारोह में वक्ताओं ने मंदिर निर्माण की भव्यता और मेले की बेहतरीन व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इन आयोजनों के माध्यम से विविध परंपराएँ, उत्सव और लोक जीवन की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि मेलों से हमें असली भारत के दर्शन होते हैं और समाज में एकता, सहयोग तथा सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, बनेड़ा केवीवीएस अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, जिला परिषद सदस्य शंकर लाल जाट, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक एवं माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल सोमाणी, मंडल महामंत्री कैलाश सिंह राठौड़, सत्यनारायण पाराशर, उदयलाल माली, भंवर लाल गौरा, मोतीलाल जाट, राजस्थान पत्रकार परिषद् के जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर, प्रदेश माली महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद रहे।
समारोह के दौरान ग्राम निवासी उदयलाल माली को हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय की दिशा समिति में राज्य स्तरीय सदस्य नियुक्त किए जाने पर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष स्वागत और अभिनंदन किया गया।
आगंतुकों और अतिथियों का स्वागत मेला समिति के संयोजक रामेश्वर पारीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पारीक और कन्हैयालाल पारीक ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम विकास अधिकारी हेमंत वैष्णव ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 14 सितंबर की रात्रि में अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
अंत में ग्राम पंचायत की सरपंच विष्णु देवी पारीक तथा समस्त वार्ड पंचों ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।













































