लालसोट घटना के विरोध में तहसीलदार सेवा परिषद का कार्य बहिष्कार

0
129
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बालोतरा में दिया सांकेतिक धरना

बालोतरा।
राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के आह्वान पर बालोतरा जिले के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने कार्य बहिष्कार कर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना दिया।

यह विरोध प्रदर्शन दौसा जिले के लालसोट तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के खिलाफ किया गया। धरना देने वाले अधिकारियों ने दोषी वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

परिषद की चेतावनी

तहसीलदार सेवा परिषद ने साफ किया कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here