Home latest लादू राम गुर्जर की संदिग्ध मौत पर बवाल

लादू राम गुर्जर की संदिग्ध मौत पर बवाल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सैकड़ों ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नावा, संवाददाता – मनीष पारीक

नावा क्षेत्र के बंवली गांव में लादू राम गुर्जर पुत्र अमर राम गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड से सैकड़ों ग्रामीण रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ग्रामीणों ने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” और “लादू राम को न्याय दो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।


मौत को हत्या बताकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि 18 दिन पहले लादू राम की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया। मृतक को क्यों मारा गया, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया।


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि मृतक परिवार की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए। लादू राम की मौत से दो दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


जांच और सुरक्षा की मांग

धरने के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि लादू राम की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। साथ ही गांव में भय और असुरक्षा का माहौल खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई।


आंदोलन की चेतावनी और प्रशासन की चुनौती

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तेज़ आंदोलन करेंगे। इस धरने में बंवली, गुढ़ा, उलाणा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।


SDM को ज्ञापन सौंपा

ग्रामीणों ने SDM दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। SDM ने थानाधिकारी नन्दलाल चौधरी को पीड़ित परिजनों के बयान समय पर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version