लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीपलू/टोंक। पीपलू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरेडा स्थित माताजी मंदिर की दान पेटी को ग्रामीणों एवं मंदिर समिति की मौजूदगी में खोला गया। दान राशि की पारदर्शी तरीके से गणना करने पर कुल ₹1,91,399 प्राप्त हुए।
नरेश मीणा (कुरेडा) ने बताया कि दान पेटी खोलने और राशि की गणना का कार्य ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ। प्राप्त दान राशि का उपयोग मंदिर के विकास, रखरखाव, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य आवश्यक कार्यों में नियमानुसार किया जाएगा।
इस दौरान लोकेश कुरेडा, शंकर, पानमल, भूरा, नरेश, कैलाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग एवं आस्था के लिए उनका आभार व्यक्त किया।