लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय के पंचायत परिसर पर आज तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर तहसीलदार सीताराम बोलिवाल के नेतृत्व में शुरू हुआ है जिसमे करीब 300 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आई डी तैयार करवाई है। शिविर प्रभारी इंस्पेक्टर मोहनलाल साहू ने बताया कि शिविर को लेकर कस्बे में पूर्व में ऑटो से प्रचार-प्रसार किया गया वहीं सरकार द्वारा आयोजित इस फार्मर रजिस्ट्री शिविर का तहसीलदार सीताराम बोलीवाल ने भी अवलोकन किया किसानों से जानकारी ली बताया कि प्रथम दिन करीब 300 किसानों के फार्मर रजिस्ट्री तैयार की गई। सूचना पर काश्तकार अपना आधार कार्ड लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे जहां पर अपनी आई कार्ड बनाई। शिविर में तीन काउंटर लगाए गए प्रथम काउंटर पर किसानो के ई केवाईसी की गई वह दो नंबर काउंटर पर भूमि का सत्यापन किया गया, एवं तीसरे नंबर के काउंटर पर स्लिप निकालकर किसानों को 11 अंकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी स्लिप दी गई। बताया कि फार्मर आईडी से राज्य व केंद्र सरकार की जो भी योजना है उसे किसानों को काफी फायदा मिलेगा प्रत्येक किसानों को फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य है । सूचना पर काश्तकार अपने दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे और बारी-बारी से अपनी फार्मर आईडी बनाई गई ।बताएं की मौके पर ईमित्र संचालकों को भी बिठाया गया ताकि शिविर में किसानों को जमाबंदी मौके पर दिलाकर अपना कार्य करवाया। इस दौरान प्रशासक सरपंच ललित श्रीमाली, पटवारी अंशुमान सिंह, ज्योति मीणा, स्वीटी शर्मा, ईमित्र संचालक गिरीश जा, मनीष सालवी प्रकाश सालवी, बद्रीलाल कीर, पशुपालन विभाग के कांतिलाल बामनिया आदि कार्मिकों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।



















































