लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुलदीप बोलीवाल बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित
राजसमन्द। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा कुंवारिया के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कुलदीप बोलीवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव में भूरालाल मीणा को उपाध्यक्ष, पूनम मादरेचा को मंत्री, सुनील मीणा को कोषाध्यक्ष, अनिल चौधरी को संयुक्त मंत्री तथा प्रियंका को संगठन मंत्री चुना गया।
संघ के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए अंशुमान, पुष्पा कुमारी, ज्योति मीणा एवं स्वीटी शर्मा को सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पटवारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पटवारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।










































