Home education कुंवारिया में महात्मा गांधी स्कूल के 4 कमरे जर्जर, मरम्मत की...

कुंवारिया में महात्मा गांधी स्कूल के 4 कमरे जर्जर, मरम्मत की दरकार!

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द-गौतमशर्मा- ब्यूरो चीफ

बीडियो महेश गर्ग ने भाजपा नेता और स्टाप कर्मचारियों और शहरवासियों से की चर्चा।

राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील कस्बे में महात्मा गांधी स्कूल के चार कमरे की हालत काफी दयनीय हैं बारिश के दिनों में ऊपर से 2पानी टपकता है, छत से मलवा गिर रहा है ,इसकी भौगोलिक स्थिति को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार सालवी व स्टाफ कर्मचारियों एव भाजपा नेताओ ग्रामीणों ने राजसमंद के बीडियो महेश गर्ग को अवगत करवाया ।

बीडीओ ने स्कूल का हाल जाना

राजसमंद के बीडियो आज कुंवारिया पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने स्कूल परिसर में पहुंचकर कक्षा कक्षों की एवं स्कूल के पीछे की तरफ की वस्तु स्थिति देखी, बाद में वे सभी ग्राम पंचायत परिसर पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शहर वासियों से चर्चा की ।  बीडियो ने बताया कि इस मामले में मैं उच्च अधिकारियों को अवगत करूंगा जो भी समाधान करवाया जाएगा। बताया कि स्कूल के कमरे काफी पुराने हैं ऊपर छत से मलवा गिरता है दीवारों में दरारें आ रहे हैं, ऐसे में स्कूल प्रशासन एवं बच्चों को हादसे का डर बना रहता है ।

अभिभावक भी स्कूल की हालत देखकर असमंजस की स्थिति में

अभिभावक भी स्कूल की हालत को देखते हुए असमंजस की स्थिति में है। बीडियो के समक्ष ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल के लिए कहीं जमीन दिलवा दी जाए तो वहां नए भवन का कार्य करवाया जाए और फिलहाल बच्चों को अन्य जगहों पर बिठाकर स्कूल का संचालन करें क्योंकि कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार रहेगा ।  इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार कुंमावत, सुखदेव यादव, रामेश्वर साहू रतनलाल खटीक ,अमर सिंह डोडिया ,गोपाल पालीवाल, विनोद तातेड़, मनीष चावला, बद्रीलाल कीर, आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version