Home accident कुएं में मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

कुएं में मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सेवन्त्री गांव के पास की घटना, पुलिस जांच में जुटी

राजसमंद | (गौतम शर्मा) राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सेवन्त्री गांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कुएं में एक युवती का शव पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चारभुजा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस टीम ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला।

फिलहाल युवती की शिनाख्त और घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version