लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चांदी के 7 छत्र और गलाकर बनी सिलियां बरामद — धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों पर लगाम
रिपोर्टर — मनीष पारीक, नावां सिटी
डीडवाना–कुचामन जिले में मंदिरों से लगातार चांदी के छत्र व मुकुट चोरी की घटनाओं का कुचामन पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन, एएसपी नेमीचन्द्र खारिया एवं सीओ मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन चोरी प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तीन मंदिरों से चांदी के छत्र–मुकुट चोरी
हाल ही में कुचामन थाना क्षेत्र में तीन मंदिर चोरी प्रकरण दर्ज हुए थे—
-
ग्राम जिलिया : गालियों के मंदिर व वीर हनुमान मंदिर से छत्र और मुकुट चोरी
-
ग्राम भांवता : बालाजी मंदिर से दिनदहाड़े छत्र चोरी
-
कुचामन सिटी : दल्ला बालाजी मंदिर से तीन चांदी के छत्र चोरी
इन मामलों में पुलिस ने FIR संख्या 337, 403 और 405 के तहत जांच शुरू की।
तकनीकी व आसूचना के आधार पर आरोपी दबोचे गए
थानाधिकारी सतपाल चौधरी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण व गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित किया गया। प्रदीप और दिनेश को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
चोरी का सामान खरीदने वाले कारीगर सोयब को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी किए गए छत्र व मुकुट खरीदने की पुष्टि की।
आरोपी एवं बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी—
-
सोयब पुत्र जलालुद्दीन (20), निवासी घाटी कुआं, कुचामन
-
प्रदीप पुत्र भागीरथ (19), आदर्श कॉलोनी, कुचामन
-
दिनेश पुत्र कालूराम (19), कड़वा का बासड़ा, कुचामन
बरामद माल—
-
चांदी के 7 छत्र
-
चोरी किए गए छत्र व मुकुटों को गलाकर बनाई गई चांदी की सिलियां
एक्शन में कुचामन पुलिस टीम
चोरी का पर्दाफाश करने में थानाधिकारी सतपाल सिंह के निर्देशन में टीम के
लालचंद (हेड कांस्टेबल), रामूराम (हेड कांस्टेबल), कांस्टेबल हंसराज, छोटूराम, सुनील कुमार और रविन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
कांस्टेबल छोटूराम की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
स्थानीय लोगों में बढ़ा विश्वास
कुचामन पुलिस की तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत हुई है।




















































