लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही। जिले के कृष्णगंज इलाके में आबिद पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर दो कारों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले ही पीड़ित आबिद ने सिरोही पुलिस अधीक्षक को मेल कर अपनी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह हमला हुआ।
घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस केवल जांच का हवाला दे रही है। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल आबिद अभी भी बेहोशी की हालत में है और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।
