Home latest गीता परिवार द्वारा किशोरी सृजन व्यक्तित्व विकास शिविर का होगा आयोजन

गीता परिवार द्वारा किशोरी सृजन व्यक्तित्व विकास शिविर का होगा आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर / मेड़ता (प्रदीप कुमार डागा)। गीता परिवार द्वारा, राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी के सान्निध्य में, जोधपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सहयोग से आयोजित होने वाले किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर “सृजन” के पोस्टर का विमोचन जोधपुर में किया गया।

मेड़ता निवासी समाज सेविका मंजू सोनी ने बताया कि यह शिविर 3 जून से 7 जून 2026 तक माहेश्वरी जनोपयोगी भवन, रातानाड़ा (जोधपुर) में आयोजित होगा। इसमें 12 से 23 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियां भाग लेंगी। पोस्टर का विमोचन शिक्षाविद् डॉ. निर्मल गहलोत द्वारा किया गया।

शिविर में मिलेंगी विविध प्रशिक्षण गतिविधियां

शिविर में किशोरियों को योग, ध्यान, आत्मरक्षा, भगवद्गीता अध्ययन, प्रज्ञा संवर्धन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां जैसे रंगोली, पेंटिंग, मंडला आर्ट, कॉफी पेंटिंग, साड़ी ड्रेपिंग, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट, मेकअप, गिफ्ट पैकिंग और फायरलेस कुकिंग आदि सिखाई जाएंगी।

विशेष सत्र होंगे आकर्षण का केंद्र

शिविर में ओजस्वी वक्ताओं के विशेष सत्र आयोजित होंगे। इनमें डॉ. संजय मालपाणी, काजल हिंदुस्थानी, गौतम खट्टर, मीनाक्षी सहरावत, अंजली तापड़िया, किरण लढा, भाग्यश्री चांडक, सोनिया तोषनीवाल, अनुराधा मालपाणी, जगदीश शर्मा, डॉ. बीना गोयल एवं सिद्धि जौहरी शामिल रहेंगे।

निःशुल्क रहेगा शिविर

यह पांच दिवसीय आवासीय शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा, जिसमें रहने, भोजन और प्रशिक्षण की व्यवस्था भामाशाहों के सहयोग से की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गूगल फॉर्म के माध्यम से जारी है और अप्रैल माह तक पूर्ण की जाएगी। साथ ही 5 से 8 मई तक ऑनलाइन उपक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर गीता परिवार की अध्यक्ष मंजू सोनी, कोषाध्यक्ष कांता करवा, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, सह सचिव मीना साबू सहित माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version