लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
तीन दशकों से आजीविका चला रहे गुमटी व्यवसायियों ने हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग की
प्रतापगढ़ | प्रियंका माहेश्वरी।
प्रतापगढ़ कृषि मंडी रोड स्थित गुमटी संगठन ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि पिछले 30 वर्षों से गुमटी लगाकर आजीविका चला रहे गुमटी धारकों को हटाया न जाए। संगठन ने कहा कि यह गुमटियां वर्षों से लोगों की रोजगार का माध्यम हैं, ऐसे में प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लेना चाहिए।
गुमटी संगठन के सदस्यों ने बताया कि कृषि मंडी परिसर में दुकानों के लिए आवंटित भूखंडों को लेकर चल रहे विवाद के कारण गुमटी धारकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि दुकानों का रास्ता मंडी परिसर के अंदर ही रखा जाए, ताकि गुमटी धारकों को नुकसान न हो और वे बेरोजगार न हों। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से नियमों के अनुरूप न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की।
संगठन की मांगें
-
गुमटी धारकों को मंडी परिसर से न हटाया जाए।
-
दुकानों के लिए नया रास्ता मंडी परिसर के अंदर से ही निकाला जाए।
-
गुमटी धारकों के रोजगार की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
इस मौके पर अब्दुल कादिर, नाहर खां, दिनेश कुमार तेली, भागीरथ पालीवाल, अमित पालीवाल, राधेश्याम, महेश ग्वाला, जगदीश गुजर, मनीष ग्वाला, मनहोर लाल राठोड़, हीरा बाई तेली, सुरेश राठोड़, जगदीश नाई, अयाज, शमीम बी, अब्दुल रसीद, ओम प्रकाश पालीवाल, मीरा लोहार, संतोष शर्मा, सुगना बाई, विष्णु ग्वाला, गोपाल लाल प्रजापत, अयूब खान, मुख्तार अहमद, सुंदर लाल धाभाई, सुशीला बाई, रामा मीणा, शैलेन्द्र प्रजापत, दिनेश कुमार, घिसालाल धोबी, नौशाद मंसूरी, मनोज कुमार, फरीद मोहम्मद, शरीफ, निलेश सेन, मोईनुद्दीन सय्यद, हीरालाल गुजर, मेहबूब अली, अयूब अली, आबिद, शोकिन अली सय्यद, हरीश मीणा, शमिम बानो (विधवा), विजय राठोर, इरफान, आबिद हुसैन, लक्ष्मी नारायण तेली सहित बड़ी संख्या में गुमटी धारक उपस्थित रहे।













































