- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़।
जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के गुवालद गांव में कृषि कार्य के दौरान एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान शंभू सिंह सोंधिया राजपूत (47) अपने खेत स्थित कुएं पर खेती का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान अचानक वे अचेत होकर गिर पड़े।
परिजन उन्हें तुरंत अचेत अवस्था में चोमहला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आधार पर पर्चा बयान दर्ज किया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर है।
- Advertisement -
















































