कृषि मंत्री जी दंगल में मस्त, खाद के लिए किसान, खाट डाल पर डाल रहे हैं डेरा

0
66
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कृषि मंत्री जी दंगल में मस्त और राजस्थान के किसान खाद के लिए सहकारी समिति के बाहर खाट डालकर सोने को मजबूर
सत्यनारायण सेन, गुरला (भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र के गाडरमाला गांव से किसानों की गंभीर परेशानी की तस्वीर सामने आई है। रबी फसलों के लिए आवश्यक यूरिया खाद पाने के लिए किसान कड़ाके की सर्दी में पूरी रात सहकारी समिति के बाहर खाट डालकर सोते नजर आए। किसानों ने सुबह लाइन में आगे स्थान पाने के लिए खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। दूसरी और राजस्थान के कृषि मंत्री दंगल के कार्यक्रमों में मस्त है और किसान खाद के लिए प्रदेश में परेशान हो रहे हैं। कुछ भी केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने किसने की खाद की समस्या को उठा चुके हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिन खाद की एक गाड़ी सहकारी समिति में खाली हुई थी, जिसके बाद आज वितरण होना है। इसी कारण किसान रात से ही समिति के बाहर डेरा डालकर बैठ गए। ठंड के बावजूद किसान मजबूरी में वहीं सोते रहे।
किसानों का कहना है कि इस समय रबी फसलों के लिए यूरिया खाद बेहद जरूरी है, लेकिन समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है।
स्थिति यह है कि खाद के लिए किसानों को घंटों नहीं बल्कि पूरी रात इंतजार करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर, सरकार की ओर से इस समस्या को लेकर कोई ठोस आश्वासन नजर नहीं आ रहा। कई जगह खाद वितरण के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज तक की खबरें सामने आ चुकी हैं। विपक्ष जब इस मुद्दे को उठाता है तो सरकार आरोप-प्रत्यारोप में उलझी दिखती है।
यह समस्या केवल भीलवाड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान में किसान यूरिया खाद के लिए लंबी कतारों, धरना-प्रदर्शन और रातभर इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में पर्याप्त यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here